Campus Placement For Rockman Industries Ltd.

Campus Placement For Rockman Industries Ltd. At Govt ITI Birla Nagar Gwalior

Company Name – Rockman Industries Ltd.

Bawal, Rewari Haryana

कंपनी प्रोफाइल – रॉकमैन इंडस्ट्रीज की स्थापना वर्ष 1960 में साइकिल कंपोनेंट निर्माता के रूप में हुई थी। कंपनी एल्युमीनियम डाई कास्टिंग, मशीनीकृत और पेंटेड असेंबलियों के आपूर्तिकर्ता के रूप में अग्रणी उद्योग  है। रॉकमैन इंडस्ट्रीज दुनिया भर में प्रसिद्ध मोटरसाइकिल निर्माताओं और ऑटोमोबाइल ओईएम को इन पुर्जों  की आपूर्ति करती है। यह कंपनी  दोपहिया और चार पहिया अलॉय व्हील  में एक अग्रणी  उद्योग है। पहियों के अलावा, कंपनी  सिलेंडर हेड, सिलेंडर ब्लॉक, क्रैंककेस कवर, ऑयल पैन, ट्रांसमिशन हाउसिंग और अन्य यांत्रिक पुर्जों का भी निर्माण करता है। रॉकमैन ने ब्रिटिश-भारतीय उद्यम, रॉकमैन एडवांस्ड कंपोजिट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के माध्यम से कार्बन कम्पोजिट्स में शुरुआत  किया है। लिमिटेड, पहले मोल्डेक्स कंपोजिट्स।

कंपनी के कस्टमर की  लिस्ट  : रॉकमैन इंडस्ट्रीज हीरो मोटोकॉर्प और विभिन्न वैश्विक ऑटोमोटिव कंपनियों को अपने उत्पादों की आपूर्ति करती है जिनमें शामिल हैं: टीवीएस, होंडा, रॉयल एनफील्ड, रिवोल्ट, एथर, हुंडई, किआ, फोर्ड मोटर, महिंद्रा, टाटा, बॉश, स्टैनाडाइन, दाना, डेंसो, नेमक, पीएसए एवीटीईसी, केएसपी ऑटोमोटिव, कॉन्टिनेंटल, मैग्ना, हनोन सिस्टम, वैबको, मैंडो, गेट्रैग, बोर्गवार्नर


प्लांट  स्थान : रॉकमैन इंडस्ट्रीज के लुधियाना, हरिद्वार, चेन्नई, बावल, सूरत, वडोदरा और तिरुपति में आठ मेनुफक्चरिंग  फैक्ट्री  हैं। लुधियाना में उनके दो प्लांट हैं, एक चेन के लिए और दूसरा एल्युमीनियम डाई कास्टिंग उत्पादों के लिए। अन्य सभी स्थान डाई कास्टिंग पुर्जों  का निर्माण करते हैं। सूरत की इकाई उन्नत मिश्रित भागों का निर्माण कर रही है।

www.Jobcutter.com

शासकीय आईटीआईबिरला नगर  ग्वालियर में हीरो मोटोकॉर्प की समूह की कंपनी रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड बावल, रेवाड़ी- हरियाणा द्वारा  दिनांक   27.08.2021 समय 10.00 से मध्यप्रदेश की  शासकीय अथवा प्राइवेट  आईटीआई से 18 से 30 वर्ष के फिटर ,इलेक्ट्रिसियन ,टर्नर , मोटर मैकेनिक ,ट्रेक्टर मैकेनिक ,डीजल मेकेनिक ,इलेक्ट्रीशियन ,मशीनिस्ट और ग्राइंडर ,फाउंड्री मैन ,इलेक्ट्रॉनिक्स से उत्तीर्ण  (कंसोलिडेटेड अंकसूची  या प्रमाण पत्र धारक या एक माह में  प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले आवेदक ही पात्र है ) आईटीआई उत्तीर्ण के लिए अपरेंटिस में भर्ती हेतु पारिश्रमिक – रु. पारिश्रमिक  – 9704.00 प्रति माह ,अटेंडेंस अवार्ड – 800.00 , एवं कनवेंस- 700.00 प्रति माह  कैंटीन सुविधा सब्सिडी रेट ( @15.50) पर  कुल120 रिक्तियों के लिए  ऑनलाइन चयन हेतु  साक्षात्कार होना है ।ड्राइव में Covid-19 नियमो का पालन करना अनिवार्य है | कंपनी एवं  रिक्तियों की विस्तृत जानकारी लिंक पर  उपलब्ध है

1. ट्रेड – फिटर ,इलेक्ट्रिसियन ,टर्नर , मोटर ,मैकेनिक ,ट्रेक्टर मैकेनिक ,डीजल मेकेनिक वेल्डर ,इलेक्ट्रीशियन ,मशीनिस्ट और ग्राइंडर , फाउंड्री मैन ,इलेक्ट्रॉनिक्स  से उत्तीर्ण   (  कंसोलिडेटेड अंकसूची  या प्रमाण पत्र धारक आवेदक ही पात्र है ) 

2.आयु –  18- 30 वर्ष 

3. आवश्यक दस्तावेज – आईटीआई की  कंसोलिडेटेड अंकसूची  या प्रमाण पत्र , 10 वीं की  मार्कशीट ,आधार कार्ड , मूल निवासी प्रमाण पत्र  की छायाप्रतिया |

4.पारिश्रमि  – 9704.00 प्रति माह 

5 अटेंडेंस अवार्ड – 800.00 प्रति माह 

6. कनवेंस – 700.00 प्रति माह

7.आईटीआई उत्तीर्ण वर्ष –  किसी भी वर्ष के उत्तीर्ण 

8.अवकाश – कंपनी की नीतियों के अनुसार पात्र 

9.साप्ताहिक अवकाश –   प्रत्येक रविवार 

10.भोजन  सुविधा – @15.50 सब्सिडी रेट पर उपलब्ध 

11.वर्दी –  शूज एवं  टीशर्ट   निःशुल्क             

12.चयन प्रक्रिया – ऑनलाइन   साक्षात्कार से ( दिनांक 27.08.2021 )

13.जॉब रोल – ट्रेनी

14.कार्य स्थल – रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लॉट 34 सेक्टर-5, फेज -2  ग्रोथ सेण्टर , बावल,रेवाड़ी- हरियाणा 123501

Registration Link – Click Here

Leave a Comment